मित्रों,
आप जैसे विद्वान मित्रों से सुसंवाद स्थापित करने की प्रबल इच्छा से आज यह ब्लॉग शुरू
कर रहा हूँ| समय समय पर आपसे इस माध्यम से मिलता रहूँगा| मेरा प्रयाग से मुंबई तक का
सफ़र आप सब के सामने है| फिर भी कुछ न कुछ अनकही बातें हृदय में बंद रहती हैं, इस
ब्लॉग के माध्यम वही भावनाएं आप तक पहुंचा सकूँ तो अपने आप को धन्य समझूंगा|
आपका अपना,
राज
बहुत अच्छे चाचाजी| यह बहुत अच्छा माध्यम है आजकल के परिवेश में दुनिया से जुड़ने का, जब आपके बहुत से अपने और चाहने वाले, जीवन की उधेड़-बुन में आपसे भौतिक रूप से दूर हो गए हैं, यद्यपि मानसिक एवं हार्दिक रूप से सदैव आपके पास है| मैं लगातार इस ब्लॉग को Follow करूँगा| आपका ,
ReplyDeleteआशीष |
www.ashishtripathi.com